मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेंपो ने कार को मारी टक्कर, 6 मरे
पुणे। देश में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। घर से बाहर निकलने वाले आदमी की घर वापस सुरक्षित लौटने की कोई गारंटी नहीं होती। खस्ताहाल सड़कें, समय पर आपात सुविधाएं ना मिल पाना आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो सीधे देश के आधारभूत छांसे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में जब तक सरकार और प्रशासन इस मुद्दे पर नहीं जागते तब तक इन दुर्घटनाओं को रोक पाना असंभव ही है।
सोमवार तड़के मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रहे एक टेम्पो ने एक कार को टक्कर मार दी। इसमें 2 बच्चों सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कार में सवार सभी लोग गोरेगांव के रहने वाले थे।
पुणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि मारुति ओमनी कार में सवार सभी लोग मुम्बई जा रहे थे। सुबह छह बजे के करीब टेम्पो ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार राजमार्ग से गढ़े में जा गिरी। कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। उन्हें पुणे के समीप निग्डी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications