सर्वोच्च न्यायालय में इस सप्ताह महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय में इस सप्ताह 2जी स्पेक्ट्रम और काला धन सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई होगी। इन मामलों पर देश भर की नजरें बनी हुई हैं।
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पद पर पी.जे. थॉमस की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर चल रही सुनवाई के साथ ही राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के फोन टैप मामले की भी सुनवाई न्यायालय करेगा।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) गुरुवार को न्यायालय में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेगा।
न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एस.एस. निज्जर की पीठ शुक्रवार को काले धन मामले पर वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी की याचिका पर सुनवाई करेगी।
सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को थॉमस की नियुक्ति को चुनौती देने वाली सेंटर फॉर पब्लिक इंटेरेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) की याचिका पर सुनवाई जारी रखेगी।
न्यायालय बुधवार को राज्यसभा के सदस्य अमर सिंह की टैप की गई बातचीत को सार्वजनिक करने की मांग करने वाले आवेदन पर सुनवाई करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications