सीबीआई ने दूरसंचार आयोग के पूर्व सदस्य से पूछताछ की
जानकार सूत्रों के मुताबिक श्रीधर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में उनकी भूमिका के बारे में गहराई से पूछताछ की गई।
सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को 10 फरवरी तक अपनी जांच रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।
इस मामले में 2 फरवरी को पूर्व संचार मंत्री ए. राजा, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और राजा के पूर्व निजी सचिव आर. के. चंदोलिया को गिरफ्तार किया गया था।
राजा पर बाजार भाव से बहुत कम भाव पर 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने का आरोप है, जिसके कारण सरकार को करोड़ो रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस मामले में राजा को मंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications