दिल्ली में हल्की बारिश
दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों मे रात को 9.15 से शुरु हुई बारिश लगभग 9.30 बजे तक हुई। बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन भर दक्षिणी हवाएं चलती रही, वहीं आसमान बादलों से ढ़के रहने से मौसम सुहाना बना रहा।
आद्र्रता सुबह 8.30 के आसपास सर्वाधिक उच्च स्तर पर 79 प्रतिशत तक रही।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और नयूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications