मिस्र में दखलअंदाजी नहीं करेगा नाटो
ब्रसेल्स, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जनरल आंदेर्स फोग रासमुसेन ने सोमवार को मिस्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई लेकिन इस सम्भावना से इंकार कर दिया कि नाटो वहां किसी प्रकार का हस्तक्षेप करेगा।
रासमुसेन ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मिस्र के घरेलू हालातों में नाटो कोई दखलअंदाजी नहीं करेगा।"
उन्होंने कहा कि मिस्र का आंदोलन टयूनिशिया के विद्रोह से प्रेरित है और उसका यूरोप पर गम्भीर प्रभाव पड़ सकता है।
ज्ञात हो कि रासमुसेन ने गत शुक्रवार को मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक से शांतिपूर्वक देश में लोकतंत्र बहाल करने की गुजारिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications