पाकिस्तान में सिखों ने मांगी आतंकियों से हुई क्षति की भरपाई
समाचार पत्र 'डान' में सोमवार को छपी एक खबर के मुताबिक एक सिख समूह के नेताओं ने कहा कि आतंकियों ने उनके 26 घर, 18 दुकानें और कुछ फैक्टरियों को जला दिया। समूह में परजीत सिंह, महान सिंह, सिरेन सिंह व दिलबर सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल थे।
सिख नेताओं ने कहा कि गैर मुस्लिम समुदाय पर लगाए गए जजिया कर के रूप में आतंकियों को कुल 60 लाख रुपये देने का दबाव डाला गया। आतंकी गतिविधियां बढ़ जाने के कारण अभी भी उन पर अपने घर छोड़ने का दबाव डाला जा रहा है।
स्थानीय अधिकारी रियाज महसूद ने कहा कि प्रशासन ने सिखों को हुए नुकसान का आकलन किया है तथा रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications