2010-11 में विकास दर 8.6 फीसदी रहने की उम्मीद (राउंडअप)

केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन ने सोमवार को विकास का नया अनुमान जारी करते हुए कहा कि इस कारोबारी साल में सेवा क्षेत्र में 11 फीसदी, कृषि क्षेत्र में 5.4 फीसदी और उद्योग में 8.8 फीसदी की विकास दर रहेगी।

सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी नए अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2009-10 की विकास दर आठ फीसदी और वित्त वर्ष 2008-09 की विकास दर 6.8 फीसदी रही। मौजूदा कारोबारी साल का नया अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के 8.5 फीसदी विकास दर के अनुमान से अधिक है।

अग्रिम अनुमान आने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि कृषि, निर्माण और सेवा क्षेत्र में बेहतर विकास के कारण कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर बेहतर रही।

मुख्य सांख्यिकीविद् टी. सी. ए. अनंत ने संवाददाताओं से कहा कि कारोबारी साल की पहली छमाही की 8.9 फीसदी विकास दर के तात्कालिक अनुमान में सुधार करते हुए इसे कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की अनुमानित विकास दर के आधार पर इस साल की पहली छमाही की विकास दर की गणना की गई थी। अब पिछले साल की विकास दर जारी हो गई है और यह पिछले साल के अनुमान से अधिक है। इसलिए पिछले साल की अधिक विकास दर के आधार पर गणना करने पर इस कारोबारी साल की पहली छमाही की विकास दर में कमी आएगी। यह दर 8.5-8.6 फीसदी पर ठहर सकती है।

सांख्यिकीय संगठन द्वारा हाल में जारी राष्ट्रीय आय के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2009-10 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर को 7.4 फीसदी से बढ़ाकर आठ फीसदी किया गया है।

संगठन द्वारा जारी नए अनुमान के मुताबिक इस कारोबारी साल कृषि, वानिकी और मत्स्यपालन में 5.4 फीसदी विकास होगा। यह दर पिछले साल 0.4 फीसदी थी।

व्यापार, होटल, परिवहन और संचार वाले सेवा क्षेत्र में 11 फीसदी के विकास का अनुमान है। वित्त, बीमा, रियल एस्टेट और व्यापार सेवाओं में 10.6 फीसदी विकास होने का अनुमान है।

निर्माण क्षेत्र की विकास दर 8.8 फीसदी रहने और खनन में 6.2 फीसदी की दर से विकास होने की सम्भावना जताई गई है।

संगठन ने प्रति व्यक्ति आय के इस साल बढ़कर 36,003 रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है, जो पिछले साल 33,731 रुपये थी। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की दर 6.7 फीसदी रहने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष 6.1 फीसदी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+