ज्योति बसु की जीवन शैली सम्भ्रांत थी : दलाई लामा
पणजी में प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान अपने व्याख्यान में दलाई लामा ने स्वीकार किया कि जहां तक सामाजिक एवं आर्थिक सिद्धांत का सवाल है, वह भी पहले मार्क्सवादी थे।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बसु पर टिप्पणी करते हुए लामा ने कहा, "मैंने ज्योति बसु को अच्छी तरह जाना। उनकी निजी जीवन शैली बहुत सम्भ्रांत थी।"
ज्ञात हो कि बसु सर्वाधिक चर्चित मार्क्सवादी विचारक थे। वह दो दशक से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे। वह जीवन में अच्छी वस्तुओं से प्रेम करने के लिए जाने जाते थे। पिछले वर्ष जनवरी में उनका निधन हो गया।
दलाई लामा गोवा सरकार द्वारा प्रायोजित व्याख्यानमाला में अपना व्याख्यान देने पणजी पहुंचे। उन्होंने मार्क्सवादियों पर टिप्पणी तब की, जब उनसे खासतौर से भारतीय संदर्भ में मार्क्सवाद पर सवाल पूछे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications