जयललिता को विधानसभा में अनुपस्थित रहने की छूट
विपक्ष के उप नेता ओ. पन्नीरसेलवम ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि जयललिता अस्वस्थ्य हैं और उन्हें इस सत्र में विधानसभा में अनुपस्थित रहने की छूट दी जानी चाहिए, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की हिदायत दी है।
प्रस्ताव में हालांकि यह नहीं कहा गया कि उनके नेता को क्या व्याधि हुई है। बहरहाल, प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के 2006 में सत्ता में आने के बाद से जयललिता बहुत कम ही विधानसभा आती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications