बिहार ने केंद्र को भेजा 24,000 करोड़ रुपये का बजट प्रारूप

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बीच 15 फरवरी को होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के क्रम में योजना आयोग के उपाध्यक्ष से भी मुलाकात की थी।

सूत्रों के अनुसार योजना आयोग ने राज्य सरकार से अगले वित्त वर्ष का योजना बजट 18,800 करोड़ रुपये का बनाने को कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से किसी हाल में योजना के आकार को 24 हजार करोड़ रुपये से कम नहीं करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री का मानना है कि यदि केंद्र सरकार प्रारूप को मंजूर नहीं करेगी तो राज्य सरकार खुद संसाधन जुटाएगी।

एक अधिकारी की मानें तो सरकार ने कुल योजना बजट का सामाजिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत राशि खर्च करेगी, जबकि सड़क यातायात पर 24 प्रतिशत राशि खर्च करने की योजना बनाई गई है।

राज्य सरकार द्वारा भेजे गए योजना प्रारूप को अगर मंजूरी मिल जाती है तो बिहार के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा योजना आकार होगा। वर्तमान वित्त वर्ष में बिहार सरकार का योजना आकार 20 हजार करोड़ रुपये का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+