शेयर बाजार में साधारण तेजी, सेंसेक्स 29 अंक ऊपर (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26.87 अंक की तेजी के साथ 18,035.02 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,180.94 के ऊपरी और 17,977.01 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हीरो होंडा (2.75 फीसदी), आईटीसी (2.62 फीसदी), डीएलएफ (2.32 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.27 फीसदी) और एनटीपीसी (1.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में सिप्ला (2.95 फीसदी), एचडीएफसी (2.07 फीसदी), विप्रो (2.05 फीसदी), हिडाल्को इंडस्ट्रीज (1.96 फीसदी) और एलएंडटी (1.89 फीसदी) प्रमुख रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.40 अंक की तेजी के साथ 5430.15 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 34.84 अंक की गिरावट के साथ 6,699.68 पर और स्मॉलकैप 69.48 अंक की गिरावट के साथ 8,261.72 पर बंद हुए।

बीएसई के 13 सेक्टरों में रियल्टी (1.67 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.42 फीसदी) और वाहन (0.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दिखी। स्वास्थ्य सेवा (1.50 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.32 फीसदी), पूंजी वस्तु (1.11 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,138 शेयरों में तेजी और 1,662 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 148 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+