पद्मनाभस्वामी मंदिर का अधिग्रहण न करे केरल सरकार : विहिप
विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की यहां हुई बैठक में सोमवार को इस सम्बंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि केंद्र या किसी भी राज्य सरकार ने एक भी चर्च या मस्जिद का अधिग्रहण नहीं किया है, इसलिए केरल सरकार को भी पद्मनाभस्वामी मंदिर का अधिग्रहण करने से बाज आना चाहिए।
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल ने मांग की है कि सभी राज्य सरकारें अधिग्रहीत मंदिरों को मुक्त कर हिंदू भक्तों, संस्थाओं और हिंदू समाज को सौंप दे।
ज्ञात हो कि केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम स्थित प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर को अधिग्रहीत करने का निर्णय दिया है।
विहिप ने कहा है कि उच्च न्यायालय का यह निर्णय हिंदू समाज की उपासना और परम्परा में हस्तक्षेप है। "मंदिर का संचालन धर्म निरपेक्ष सरकार का काम नहीं है, देशभर का संत समाज केरल सरकार को चेतावनी देता है कि वह पद्मनाभम् मंदिर का अधिग्रहण करने का प्रयास न करें, वरना संतों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications