बुजुर्गो का ख्याल रखने वाला रोबोट
जल्द ही यह रोबोट बुजुर्गो का मनोरंजन करते हुए भी दिखेगा। इसके अलावा यह उन्हें चहलकदमी कराने और व्यायाम कराने के लिए भी प्रेरित करेगा।
क्राइस्टचर्च की गेमिंग कम्पनी 'स्टिकमेन स्टूडियोज' ने बुजुर्गो को ध्यान में रखकर 'कुंग फू फुंग' नाम का एक गेम तैयार किया है, जिसकी मदद से मस्तिष्क घात से पीड़ित लोगों को व्यायाम के जरिए स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
इस कम्पनी ने ऑकलैंड विश्वविद्यालय के साथ किए गए एक करार के तहत इस रोबोट को गेमिंग सुविधाओं से लैस करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
इस सुविधा से लैस होने के बाद यह रोबोट बुजुर्ग लोगों को दोपक्षीय खेलों की मदद से चलायमान बनाए रखेगा।
'एल्डरकेयर' नाम के इस रोबोट का विकास दक्षिण कोरिया की कम्पनी इलेक्ट्रानिक एंड टेलीकम्यूनिकेशंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंटेलीजेंट रोबोट डिवीजन की मदद से तैयार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications