हिमाचल में विद्यालय की दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत (लीड-1)
उपायुक्त के. आर. भारती ने आईएएनएस को बताया कि छतरपुर ढाडा गांव में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने के कारण चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर में उस वक्त हुई जब बच्चे खेल रहे थे। सभी बच्चों की उम्र सात से 11 वर्ष के बीच थी।
इस हादसे में घायल हुए बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारती ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि तेज आंधी के कारण दीवार गिर गई। हमने उप जिलाधिकरी को इस सिलसिले में छानबीन करने का आदेश दिया है। 15 दिनों में जांच पूरी हो जाएगी।"
इस बीच, सरकार ने मरने वाले प्रत्यके बच्चे के परिजनों को अंतरिम सहायता राशि के तौर पर 5,000 रुपये मुहैया कराने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications