शराब हादसा: विपक्ष ने अच्युतानंदन से इस्तीफा मांगा

विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री के ही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहयोगी ने अच्युतानंदन पर आरोप लगाया है कि एक दशक पहले उन्होंने शराब हादसे की न्यायिक जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी।

विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव रखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक आर्यादन मोहम्मद ने कहा, "यह शर्मनाक है कि हमारे मुख्यमंत्री ने शराब हादसे की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को प्रभावित करने का प्रयास किया था।"

मोहम्मद ने मुख्यमंत्री से कहा, "यह रहस्योद्घाटन विपक्ष ने नहीं, बल्कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ई.के. नयनार के राजनीतिक सचिव पी.शशि ने किया है। शशि ने आपकी अपनी ही पार्टी सचिव को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र किया है .. बेहतर होगा कि आप स्पष्टीकरण दें और इसके बाद जल्द मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें।"

कन्नूर के पूर्व माकपा जिला सचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री ई.के. नयनार (1996 से 2001) के राजनीतिक सचिव शशि ने पार्टी के राज्य सचिव पिनारायी विजयन को रविवार को लिखे एक में कहा कि अच्युतानंदन ने वर्ष 2000 में कोल्लम में हुए कल्लुवाथुक्कल शराब हादसे की जांच कर रहे न्यायमूर्ति मोहन कुमार आयोग को प्रभावित करने का प्रयास किया था। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मीडिया में बार-बार कुमार की चापलूसी की।

शशि इन दिनों चिकित्सा अवकाश पर हैं। उन्होंने विजयन से कहा कि स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मुख्यमंत्री साजिश के तहत उन पर हमला कर रहे हैं। अक्टूबर, 2000 में हुए विवादित शराब हादसे के मामले में अच्युतानंदन ने वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया।

दूसरी ओर, अच्युतानंदन ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा, "न्यायमूर्ति मोहन कुमार जब न्यायपालिका में सेवारत थे..मैंने वरिष्ठता मामले को लेकर उनके खिलाफ एक याचिका दायर की थी। यदि उन्हें लगा कि मैं उनको प्रभावित करने का प्रयास किया तो क्या वह ऐसा करने की अनुमति मुझे देते? यह जांच वर्षो पुरानी है और उन्होंने तब से लेकर अब तक मेरे खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। इससे खुद सच्चाई का पता चलता है।"

उल्लेखनीय है कि आयोग ने शराब हादसा मामले में 39 लोगों को दोषी पाया था जो अब जेल में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+