प्रधानमंत्री 5 मार्च को जम्मू आएंगे
एकदिवसीय दौरे के दौरान मनमोहन सिंह जगती जाएंगे, जहां कश्मीरी विस्थापित पंडितों को बसाने के लिए एक टाऊनशिप बसाया गया है। कश्मीर घाटी से पलायन करने वाले पंडित फिलहाल शहर के बाहरी इलाके में बनवाए गए एक कमरे के शिविर में रह रहे हैं।
मनमोहन सिंह ने जुलाई वर्ष 2007 में जम्मू दौरे के समय इस टाऊनशिप की आधारशिला रखी थी।
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
कश्मीर घाटी में वर्ष 2010 की गर्मियों में हुई हिंसा के बाद प्रधानमंत्री की राज्य की यह पहली यात्रा है। पिछली बार उन्होंने सात जून 2010 को राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (कश्मीर क्षेत्र) के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया था।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 की गर्मियों में कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों और प्रदर्शकारियों के बीच हुई हिंसा के दौरान 100 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications