वरुण को धमकी देने के आरोप में 2 गिरफ्तार
वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत से चंद्रपाल को और पड़ोसी जिले शाहजहांपुर से धीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक प्रेम गौतम ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि दोनों कुछ साल पहले भाजपा से जुड़े थे।
पुलिस का कहना है कि गत 31 जनवरी को दोनों ने वरुण गांधी के मोबाइल पर फोन करके उन्हें जान दे मारने की धमकी दी थी। वरुण के पीलीभीत स्थित कार्यालय प्रभारी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
धमकी देने के पीछे दोनों का मकसद क्या था, इस बारे में पूछे जाने पर गौतम ने कहा कि इस सम्बंध में जांच जारी है। अभी केवल इतना ही बताया जा सकता है कि दोनों भाजपा से जुड़े रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications