बिहार में नक्सलियों ने स्कूली भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार चरकापत्थर गांव में 40 से 50 की संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने धावा बोलकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया। विस्फोट की वजह से भवन के सभी छह कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद नक्सलियों ने उसी गांव के सामुदायिक भवन को भी विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
सोनो के थाना प्रभारी प्रदुमन सिंह ने बताया कि सामुदायिक भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications