हिमाचल में विद्यालय की दीवार गिरी, 4 बच्चों की मौत
उपायुक्त के. आर. भारती ने आईएएनएस को बताया कि छतरपुर ढाडा गांव में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने के कारण चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर में उस वक्त हुई जब बच्चे खेल रहे थे। बच्चे कक्षा चार और पांचवीं के छात्र थे।
भारती ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि तेज आंधी के कारण दीवार गिर गई। हमने उप जिलाधिकरी को इस सिलसिले में छानबीन करने का आदेश दिया है। 15 दिनों में जांच पूरी हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications