बांदा में पीड़िता से मिले राहुल
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के प्रभारी व बांदा सदर से विधायक विवेक सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सोमवार दोपहर लगभग 1़ 45 बजे राहुल अपने काफिले के साथ नरैनी थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर पहुंचे। उन्होंने लगभग आधे घंटे बलात्कार की शिकार किशोरी से बातचीत की। इस दौरान युवती ने बसपा विधायक पुरूषोत्तम नरेश द्विवेदी के घर हुए अत्याचार की दास्तान सुनाई।"
सिंह ने बताया कि युवती ने राहुल से इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। युवती ने राहुल के समक्ष अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
सिंह के मुताबिक राहुल ने पीड़िता को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications