स्वामी को जयललिता का समर्थन
स्वामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत में अपनी शिकायत में पूर्व संचार मंत्री ए.राजा के साथ करुणानिधि का नाम शामिल किया।
यहां जारी एक बयान में ऑल इंडिया अन्ना द्रविण मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता जयललिता ने कहा, "राजा केवल एक मोहरा हैं। सरगनाओं को आरोपित किए जाने की जरूरत है।"
जयललिता ने कहा, "चूंकि जांच के हर कदम पर सर्वोच्च न्यायालय नजर रखे हुए है, लिहाजा मुझे भरोसा है कि न्याय सामने आएगा और लूटी गई पूरी धनराशि वापस हासिल कर ली जाएगी और दोषी दंडित किए जाएंगे।"
जयललिता ने कहा, "राजा द्वारा किए गए घोटाले का करुणानिधि द्वारा खुलकर बचाव करना अपने आप में इस बात का स्पष्ट संकेत है कि स्पेक्ट्रम घोटाले में वह एक बड़े लाभार्थी थे, जिसके कारण देश को 1,76,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।"
जयललिता ने कहा, "अदालत में सुब्रह्मण्यम स्वामी की मांग का मैं पूर्ण समर्थन करती हूं कि करुणानिधि को इस मामले में सह आरोपी बनाया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications