बंगाल में संदिग्ध नक्सलियों ने ट्रक फूंके, चालक झुलसा
जिले के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "पूर्णपानी वन क्षेत्र में दो ट्रकों जबकि झारग्राम के गुप्तामनी इलाके में एक ट्रक को जला दिया गया। पूर्णपानी में एक चालक को जलते हुए ट्रक में जबर्दस्ती फेंक दिया गया। बुरी तरह से झुलस चुके चालक को बाहर निकालकर झारग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
उन्होंने बताया, "नक्सलियों ने सोमवार को एकदिवसीय बंद का आह्वान किया है। इसलिए हमें संदेह है कि इन घटनाओं के पीछे उनका हाथ हो सकता है।"
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना झाारग्राम के वन क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्ग संख्या नौ पर हुई।
सूत्रों के अनुसार करीब 50 हथियारबंद नक्सलियों ने राजमार्ग पर ट्रकों को जबर्दस्ती रोक दिया और उसमें आग लगा दी। कहासुनी करने पर उन्होंने एक चालक को जलते हुए ट्रक में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि गुप्तामनी में सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों का पीछा किया लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाए। सुरक्षाबलों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही नक्सली फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications