डीएनए परीक्षण की औपचारिकताएं पूरी करें तिवारी : न्यायालय

न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की पीठ ने कहा कि तिवारी की ओर से मंगलवार को कोई संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष पेश होकर सभी औपचारिकताएं पूरी कराए। अदालत ने तबतक के लिए डीएनए परीक्षण के खिलाफ दायर तिवारी की याचिका पर आदेश सुरक्षित कर लिया है।

ज्ञात हो कि रोहित शेखर (31) ने दावा किया है कि वह तिवारी का बेटा है और उसकी मां उज्ज्वला शर्मा के साथ तिवारी के कथित सम्बंधों की वजह से उसका जन्म हुआ है। लेकिन तिवारी ने रोहित शेखर की याचिका का विरोध किया है।

तिवारी ने दावा किया है कि उज्ज्वला के साथ कभी भी उनका सम्बंध नहीं रहा। उन्होंने कहा कि रोहित डीएनए परीक्षण की मांग करने का अधिकारी नहीं है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 23 दिसम्बर को तिवारी को आदेश दिया था कि वह डीएनए परीक्षण कराकर शेखर के दावे को स्पष्ट करें।

न्यायमूर्ति एस.रवींद्र भट्ट की एकल पीठ ने कहा, "अपने पिता के बारे में जानने के किसी बच्चे के अधिकार को दरकिनार नहीं किया जा सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+