अमेरिकी उच्च प्रौद्योगिकी दल भारत में व्यापार की सम्भावना तलाशेगा
लॉक पिछले साल नवम्बर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भारत आए प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल थे। बेंगलुरू रवाना होने से पहले लॉक भारतीय अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर बातें करेंगे।
उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल मुम्बई भी जाएगा, जिसमें आयात-निर्यात बैंक (एक्सिम बैंक) और अन्य व्यापार विकास एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं।
अमेरिकी दूतावास से जारी एक बयान में कहा गया कि लॉक नागरिक परमाणु व्यापार, रक्षा और सुरक्षा, नागरिक उड्डयन और सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अमेरिकी व्यापार के लिए शुल्क और गैर शुल्क बाधाओं को हटाने और निर्यात अवसरों को तलाशने के लिए बात करेंगे।
अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2002 से 2009 के बीच काफी बढ़ा है। इस दौरान यह 4.1 अरब डॉलर से बढ़कर 16.4 अरब डॉलर हो गया।
ओबामा प्रशासन ने निर्यात बढ़ाने की कोशिश में भारत को एक महत्वपूर्ण देश माना है और अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है।
अमेरिका से भारत को होने वाला निर्यात 2010 के पहले 11 महीनों में 2009 की समान अवधि के मुकाबले 17 फीसदी बढ़कर 17.6 अरब डॉलर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications