नासा ने ली सूर्य की सतह की 3डी तस्वीर

सूर्य की परिक्रमा कर रहे दो उपग्रहों ने पहली बार उसकी बराबरी पर विपरीत दिशा में पहुंचकर पहली बार सतह की पूरी तस्वीर लेने में कामयाबी हासिल की है।

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में रूदरफोर्ड एप्पलटन प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों सहित अन्य वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तस्वीर उतनी ही अहम है जितनी अहम चंद्रमा की सतह पर पहली बार ली गई तस्वीर तथा बाहरी अंतरिक्ष से ली गई हमारे ग्रह की तस्वीर थी।

नासा के नेतृत्व वाले 'सोलर टेरिस्ट्रियल रिलेशंस ऑब्जर्वेटरी' (एसटीईआरईओ) मिशन ने 2006 में दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था और वे दोनों उपग्रह तभी से सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं।

दोनों उपग्रह अलग-अलग गति से बढ़ रहे हैं ताकि कुछ साल बाद वे सूर्य के विपरीत छोर पर 180 डिग्री पर अलग हो सके।

प्रयोगकर्ता वैज्ञानिक क्रिस डेविस का कहना है, "एसटीईआरईओ मिशन ने हमें धरती तक आने वाले सौर स्फुटन से लेकर सूर्य से निकलने वाले कणों से जूझकर आने वाले धूमकेतु तक जैसे कुछ शानदार नजारे दिखाए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+