कश्मीर घाटी में बारिश और हिमपात
घाटी के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में रविवार तक एक से पांच फुट तक बर्फ गिरी।
मौसम की यह यथास्थिति कुछ और समय तक बने रहने की सम्भावना जताई गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मंगलवार तक बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है।"
लद्दाख क्षेत्र के बटालिक इलाके में रविवार को चट्टान खिसकने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बाताया कि जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जम्मू में यह 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने बताया, "उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पहलगाम में यह 2.10 डिग्री सेल्सियस रहा।"
अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में सोमवार को तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कारगिल में यह शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications