पति और मां ने की रूपम से मुलाकात
रूपम से मुलाकात करने के बाद रूपम की मां कुमुद मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक बार फिर जेल प्रशासन पर रूपम का सही इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया तथा रूपम का जल्द से जल्द इलाज कराने की मांग की।
इधर, रूपम के पति ने इस मामले में पहली बार मुंह खोलते हुए अपनी पत्नी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व पर है लेकिन उसे कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए था।
पाठक ने रूपम के वकील पर भी संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि वह भी सही ढंग से मामले को न्यायालय के सामने नहीं रख रहे हैं।
पाठक ने रूपम के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि रूपम के मामले में सबसे ज्यादा दोषी विधायक केसरी के साथ रहने वाले विपिन राय हैं। पाठक इम्फाल में शिक्षक हैं।
उल्लेखनीय है कि गत चार जनवरी को रूपम ने विधायक केसरी की चाकू से मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। रूपम का आरोप है कि विधायक ने उसका यौन शोषण किया था। बाद में इस मामले में पूर्णिया के एक सप्ताहिक के संपादक नवलेश पाठक को भी गिरफ्तार किया गया। वे दोनों इस समय पूर्णिया जेल में बंद हैं।
राज्य सरकार ने शनिवार को इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications