2 भारतीय जहाजों को पाकिस्तानी तट पर लंगर डालने की इजाजत
'डॉन' ने खबर दी है कि भारतीय जहाज-अल आदम और अल-करीमी ने ग्वादार से 10 समुद्री मील की दूरी पर लंगर डाला है।
इन जहाजों ने रविवार को पाकिस्तानी नौसेना को संदेश भेजकर कहा था कि खराब मौसम के कारण वे दुबई की यात्रा जारी नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने अरब सागर में पाकिस्तानी जल सीमा में लांगर डालने की इजाजत मांगी थी।
पाकिस्तानी नौसेना ने उन्हें लंगर डालने की इजाजत दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications