सवा करोड़ रूपये की चरस के साथ 3 गिरफ्तार

गोरखपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब सवा करोड़ रूपये की चरस बरामद की है।

जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात उन तीनों को पकड़ा गया । इनमें से दो औरैया और एक फिरोजाबाद का निवासी है। तीनों चरस लेकर दिल्ली अपने किसी ग्राहक को देने जा रहे थे।

कैम्पियरगंज थाना प्रभारी एस.के.सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि वे तीनों पिछले चार-पांच साल से इस धंधे में हैं और राज्य के विभिन्न हिस्सों के अलावा पड़ोसी राज्यों में मादक पदार्थो की तस्करी करते हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि तस्करों के संबंध नेपाल के किसी गिरोह से हैं और वे बरामद चरस वहीं से लेकर आ रहे थे। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+