लाहौर गोलीकांड : 3 अन्य अमेरिकियों के पाकिस्तान छोड़ने पर रोक

समाचार पत्र, 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने सोमवार को कहा कि सरकार ने तीन अन्य अमेरिकी नागरिकों के देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तीनों पर आरोप है कि वे उस वाहन में सवार थे, जिससे कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

ज्ञात हो कि डेविस को, 27 जनवरी को लाहौर में एक व्यस्त चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की गोली मार कर हत्या करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। गोलीबारी के बाद डेविस ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को फोन किया था और मदद के लिए एक दल वहां पहुंचा था। लेकिन इस दल के वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

पंजाब सरकार ने मोटरसाइकिल सवार को कुचलने के आरोपी तीनों अमेरिकियों की हिरासत के लिए संघीय सरकार से मदद मांगी है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा है, "आंतरिक मंत्रालय ने तीनों अमेरिकियों के नाम प्रस्थान नियंत्रण सूची में दे दिए हैं। इनमें लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का ड्राइवर भी शामिल है।" इस सूची में उन लोगों के नाम हैं, जिन पर पाकिस्तान छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि संघीय आंतरिक मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के जरिए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को लिखा है कि तीनों अमेरिकियों को पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक, सीनेटर परवेज राशिद ने कहा, "हमने इन आरोपियों के हिरासत की मांग की है, क्योंकि वे रेमंड डेविस मामले में पंजाब पुलिस द्वारा वांछित हैं।"

लेकिन अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा, "हमें इस मामले से सम्बंधित इस तरह की कोई सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+