उड़ीसा में नक्सलियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
राज्य में खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गजपति, कंधमाल, मल्कानगिरी, कोरापुट और रायगाड़ा जिलों में सरकारी बसों की अवाजाही बंद रही।
अधिकारी ने बताया कि इन जिलों के शहरी इलाकों में निजी वाहनों की आवाजाही जारी रही। राज्य में भीतरी इलाकों में ही वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
नक्सलियों के एकदिवसीय बंद का असर पश्चिम और तटीय इलाकों सहित राज्य के बाकी हिस्सों में नहीं दिखाई दिया।
अधिकारी ने कहा कि बंद को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और पुलिसकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि और भ्रष्टाचार के विरोध में कई राज्यों में एकदिवसीय बंद का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications