वियतनाम में रेल दुर्घटना, 2 मरे, 26 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब हो ची मिन्ह शहर से हनोई जा रही एक रेलगाड़ी ने ग्नेह सेतु पर छह कारों को टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में एक 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके 20 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'तुवई त्री' के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी के चालक को पुल पर लगे यातायात जाम के बारे में सूचित कर दिया गया था लेकिन उसने रेलगाड़ी की गति को कम नहीं किया।
गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण 100 साल पहले कराया गया था। पुल बहुत संकरा है लेकिन इसे रेलगाड़ी और कारों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications