जूस से अधिक स्वास्थ्यवर्धक है चॉकलेट
सुपरफूड ऐसी खाद्य सामग्रियां होती हैं, जिनमें कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने का गुण होता है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट और कम्पाउंड तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
हेर्शे सेंटर फॉर हेल्थ एंड न्यूट्रीशन के शोधकर्ताओं के मुताबिक चॉकलेट में जूस की तुलना में अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल पाए जाते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल हमें कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाते हैं।
'केमेस्ट्री सेंट्रल जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पाया है कि डार्क चॉकलेट और कोकोओ में फलों के मुकाबले एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोल की मात्रा अधिक होती है।
इस शोध में शामिल डेबरा मिलर का मानना है कि अपने इन गुणों के कारण चॉकलेट को 'सुपरफ्रूट' की श्रेणी में रखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications