पीजीआईएमईआर में तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

चण्डीगढ़, 7 फरवरी (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमईआर) के ऑपरेशन थिएटर विभाग के तकनीकी कर्मचारी प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर सोमवार सुबह काम पर लौट आए।

ऑपरेशन थियेटर के तकनीकी कर्मचारी गुरुवार को तीन दिन के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले गए थे लेकिन मांगों पर अस्पताल प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से ये कर्मचारी रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

पीजीआईएमईआर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार देर रात बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने घोषणा की। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो गईं।

एसोसिएशन के सचिव नरेश गौतम ने आईएएनएस से कहा, "पीजीआईएमईआर प्रबंधन ने अगले छह सप्ताह के भीतर हमारी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। हम वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट हैं और इसलिए हमने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया है।"

पीजीआईएमईआर में प्रतिदिन करीब 300 ऑपरेशन किए जाते हैं लेकिन ऑपरेशन थिएटर के तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पिछले चार दिनों में लगभग 200 ऑपरेशन ही हो पाए हैं। हड़ताल की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर, पीजीआईएमईआर के एक अधिकारी ने बताया, "स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही उनकी मांगें स्वीकार कर ली हैं और यह मामला वित्त मंत्रालय में लंबित है। हमने इस मुद्दे को दोबारा उठाने का फैसला किया है और हमें आशा है कि इसे जल्दी ही मंजूरी मिल जाएगी।"

गौरतलब है कि पीजीआईएमईआर के ऑपरेशन थियेटर विभाग के तकनीकी कर्मचारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने वाले अपने समकक्षों के बराबर वेतन और समयबद्ध पदोन्नति की भी मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+