सीमा पर संघर्ष के कारण हजारों थाई नागरिकों का पलायन

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ताजा टकराव रविवार शाम बैंकाक के उत्तर पूर्व में लगभग 450 किलोमीटर दूर थाईलैंड के 'सी सा केट' प्रांत और कम्बोडिया के प्रीह विहीयर प्रांत में शुरू हुआ।

थाई सेना के प्रवक्ता कर्नल सानसर्न कीवोकेमनर्ड ने कहा कि इस संघर्ष में थाईलैंड के 14 सैनिक और ग्रामीण घायल हो गए।

सी सा केट के गवर्नर सोमसाक सुवनसुजलित ने कहा कि लड़ाई के कारण 15,000 थाई नागरिकों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है।

शुक्रवार से भड़के संघर्ष में थाईलैंड के एक सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई है और 31 अन्य घायल हो गए हैं।

कम्बोडियाई सूत्रों ने कहा है कि उनकी तरफ तीन लोग मारे गए। मरने वालों में दो सैनिक और एक नागरिक शामिल है। दोनों सरकारों ने इस संघर्ष के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाया है।

सानसर्न ने कहा, "जबतक कम्बोडियाई हम पर गोलीबारी करते रहेंगे, थाईलैंड भी गोलीबारी जारी रखेगा।"

कम्बोडिया ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजे पत्र में चेताया था कि स्थिति विस्फोटक है और थाईलैंड खुलेआम हमला कर रहा है।

इंडोनेशिया के विदेश मंत्री मार्टी नाटालगावा दोनों देशों के बीच पैदा हुए विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए सोमवार को कम्बोडिया पहुंच रहे हैं। नाटालगावा मौजूदा समय में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के अध्यक्ष भी हैं।

कम्बोडिया के बाद नाटालगावा मंगलवार को बैंकाक जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+