मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना, 6 मरे
पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कार में सवार सभी लोग गोरेगांव के रहने वाले थे।
पुणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि मारुति ओमनी कार में सवार सभी लोग मुम्बई जा रहे थे। सुबह छह बजे के करीब टेम्पो ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार राजमार्ग से गढ़े में जा गिरी। कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
उन्हें पुणे के समीप निग्डी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications