युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, प्रेमी की पिटाई
पुलिस ने रविवार को बताया कि यह वारदात शनिवार देर शाम तब हुई जब युवती अपने प्रेमी कृष्णा सिंह से मिलने जा रही थी।
अपनी शिकायत में कृष्णा ने कहा है कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी रास्ते में उसे एक युवती की चीख सुनाई दी जो मदद के लिए पुकार रही थी। उसने मोटरसाइकिल जैसे ही धीमी की, दो युवकों ने उसे दबोच लिया और बेहोश होने तक उसकी पिटाई करते रहे। उन्होंने उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और रुपये भी छीन लिए।
कृष्णा ने बताया कि बेहोश होने से पहले उसने देखा कि एक युवक उसकी प्रेमिका का यौन उत्पीड़न कर रहा था और बाकी युवक उसकी हिफाजत में खड़े थे।
थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा, "कृष्णा के बयान पर हमने एक युवक मोनू को हिरासत में लिया है। उसने बलात्कार करने और युवती के प्रेमी को लूटना कबूल कर लिया है। उसने वारदात में शामिल अन्य साथियों के नाम भी बताए। उन सभी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।"
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम देवेंद्र सिंह, टोनू (मोनू का भाई), जैकी उर्फ जय किशोर सिंह और मनोज हैं। ये सभी रहीसपुर के रहने वाले हैं।
कुमार ने बताया कि लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications