मानवाधिकारों के उल्लंघन से बचें : उमर
सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते समय मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए मानवाधिकारों के उल्लंघन से पूरी तरह बचने की जरूरत है।"
उमर द्वारा बुलाई गई बैठक में 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एस.ए. हसनैन, पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोडा, राज्य के खुफिया प्रमुख बी. श्रीनिवास और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने यह बैठक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चोगाल गांव में एक दिन पहले सेना की गोलाबारी में 24 वर्षीय युवक के मारे जाने के बाद बुलाई।
उमर ने कहा कि "किसी भी मानवाधिकार उल्लंघन पर सरकार की कतई बर्दाश्त नीति का कड़ाई से पालन होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "यदि कोई व्यक्ति मानवाधिकार उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी। कहीं भी और किसी भी स्थिति में इस तरह के अभियानों के दौरान किसी नागरिक को असुरक्षा का अनुभव होना चाहिए।"
लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications