अगस्त या सितम्बर में होंगे राष्ट्रपति चुनाव: सुलेमान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक समाचार चैनल से विशेष बातचीत के दौरान सुलेमान ने कहा कि चुनावों के बाद देश के संविधान में बदलाव किया जाएगा, लेकिन राष्टपति पद से सम्बंधित धाराओं में चुनाव से पहले ही बदलाव किया जा सकता है।
सुलेमान ने कहा कि उनकी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड सहित सभी विपक्षी दलों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रही है। उन्होंने देश के युवा आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों से भी मुलाकात की है।
सुलेमान ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता का दौर जायज मांगों के साथ शुरू हुआ लेकिन बाद में यह आंदोलन षणयंत्रकारियों के हाथों में चला गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications