नासिक : सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार की सुबह रक्षा विभाग के लिए काली साबित हुई, खबर आ रही है कि नासिक के एक रिहायसी इलाके में सुबह रक्षा विभाग का एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें हेलीकॉप्टर के पायलट और को पायलट के मारे जाने की खबर है। नासिक पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह नौ बजे से कुछ पहले हुई। खबर आ रही है कि हेलीकॉप्टर नासिक के जय भवानी क्षेत्र में एक बंगले के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नजदीकी देवलाली शिविर क्षेत्र के रक्षा अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बंगले में कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हेलीकॉप्टर रिहाइशी इलाके में कैसे गिरा। बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान यह हादसा हुआ। सेना के जवानों ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications