उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन ने मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध
मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम या यूपीएसआरटीसी UPSRTC ने अपने क्रमचारियों के फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब ड्यूटी पर सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। निगम ने ये कदम औचक निरीक्षण के लगातार फ्लॉप होने के चलते उठाया है। दरअसल निरीक्षण के बारे में कर्मचारी मोबाइल द्वारा अपने अन्य ऑफिस कर्मचारियों को सूचित कर देते हैं। इससे औचक निरीक्षण में किसी धांधली की पकड़ नहीं हो पाती।
ये निर्देश उस शिकायत के बाद दिए गए जब निगम के पास उन कंडक्टर की शिकायत पहुंची जो यात्रियों को टिकट नहीं देते। इन कंडक्टरों को औचक निरीक्षण के जरिए धर दबोचना संभव नहीं हो सका क्योंकि हर बार मोबाइल फोन के जरिए उन्हे पहले ही इस बात की सूचना मिल जाती थी। यूपीएसआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर पहले ही मोबाइल फोन को प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी कर चुके हैं। निगम के इस कदम से उम्मीद की जा सकती है कि अब यात्रियों को टिकट ना जारी करने वाले कंडक्टरों को औचक निरीक्षण के जरिए दबोचा जा सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications