कनाडाई शोध: विज्ञापनों के मामले में नंबर वन टीवी
टोरंटो। हर रोज नए-नए सोशल मीडिया के सामने आने के बावजूद टेलीविजन अभी लम्बे समय तक विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद बना रहेगा। कनाडा के एक शोधार्थी और डिलॉयटी कनाडा रिसर्च के निदेशक डंकन स्टीवर्ट ने कहा कि टीवी के खत्म होने की बात तो दूर है, अभी यह विकास कर रहा है।
प्रौद्योगिकी गुरु कहे जाने वाले स्टीवर्ट सोमवार को नई प्रौद्योगिकी के चलन के बारे में अपनी राय व्यक्त रहे थे। समाचार पत्र वैकुवर सन ने उनके हवाले से सोमवार को लिखा कि दुनिया में आधा विज्ञापन अभी टीवी को मिलता है, जो काफी अधिक है। टेलीविजन की विज्ञापन दर भी महंगी होती जा रही है।
स्टीवर्ट सोशल मीडिया के विकास के संदर्भ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को अभी दुनिया के सम्पूर्ण विज्ञापन खर्च का एक फीसदी से भी कम विज्ञापन हासिल हो रहा है। अभी टीवी को चुनौती देने में इसे काफी लम्बा वक्त लगेगा।













Click it and Unblock the Notifications