बिहार: दंपत्ति को केमिकल डाल कर मार डाला
बेगूसराय। बिहार में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर सो रहे दंपति के शरीर पर रासायनिक पदार्थ डाल कर उन्हे मार दिया है। घटना बिहार के बेगूसराय जिले की है। सोमवार की रात गौरीपांच गांव में ये वारदात हुई। दंपत्ति के शरीर पर हमलावरों ने कौन सा रासायनिक पदार्थ डाला इसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार, सेवानिवृत शिक्षिका सारा देवी अपने पति नागेश्वर झा के साथ घर के बाहर सोई हुई थी। रात में अज्ञात लोग दोनों को उठाकर घर के पास ले गए और दोनों के शरीर पर रासायनिक पदार्थ डाल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। दोनों शव पूरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान भी मुश्किल से हो पा रही है।
मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गांववालों का अंदेशा है कि दंपत्ति से किसी की दुश्मनी के चलते अराजक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।













Click it and Unblock the Notifications