लखनऊ में युवती की मौत पर भड़की भीड़ पर लाठीचार्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और सड़क दुर्घटनाएं एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। इस तरह की दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन द्वारा बरती जा रही लापरवाही से हर दिन लोगों की जाने जा रही हैं। वहीं इस बात पर अपना गुस्सा जताने पर पुलिस और प्रशासन अक्सर जनता पर लाठियां भांज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं।

राजधानी लखनऊ में रविवार को राज्य परिवहन निगम की बस से कुचलकर एक युवती की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए प्रदशर्नकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। यह घटना शहर के कैसरबाग इलाके में हुई, जहां शाम को रोडवेज बस ने सड़क किनारे जा रही 20 वर्षीय अमरीन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और रोडवेज बस में तोड़फोड़ की। साथ ही आगजनी कर सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर भी लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदशर्नकारियों पर लाठीचार्ज किया।

लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि लाठीचार्ज में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह काबू में है। घटना के बाद तनाव के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+