खुदकुशी करने वाले लेखपाल के पुत्र को नौकरी मिली
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में तैनात लेखपाल बाबूराम मौर्या (54) ने बीते मंगलवार को खुदखुशी कर ली थी। मौर्या ने सुसाइड नोट में अपने अधिकारियों उप जिलाधिकारी सुनील चौधरी और तहसीलदार जे. पी. चौहान पर लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दोनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।
राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप-जिलाधिकारी और तहसीलदार को निलंबित कर दिया था। बाद में दोनों अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लखनऊ के जिलाधिकारी अनिल कुमार सागर ने संवाददाताओं से कहा कि मौर्या के बेटे मनीष को उसके पिता के स्थान पर बक्शी का तालाब तहसील में लेखपाल के पद पर नियुक्ति का पत्र सौप दिया गया है।
मृतक लेखपाल के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मृतक के परिवार और विभिन्न राजनीतिक दलों ने राज्य सरकार से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications