भोपाल: पूरे 40 दिन तक दिल पर गड़ा रहा चाकू
हादसे का शिकार जीतेश लोधी 40 दिन पहले घर पर काम कर रहा था, तभी सामान रखने की कोशिश में एक चाकू उसकी पीठ में घुस गया और उसका मूठ का हिस्सा टूट गया। चाकू का नुकीला हिस्सा शरीर के अंदर रह गया। चाकू शरीर में धंसा देख कर जीतेश के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, उन्होंने कुछ टांके लगाकर प्रथमिक इलाज कर दिया।
बाद में भोपाल के डॉ. पालीवाल ने जब जीतेश का परीक्षण किया तो उन्हें नुकीली हिस्सा हृदय के पास नजर आया। डॉक्टर कहते हैं कि जीतेश के शरीर से चाकू निकालना एक चुनौती थी। डॉक्टर पालीवाल ने सिअर मशीन की मदद से चाकू किस जगह है उसका ठीक तरह से परीक्षण किया और अपने सहयोगियों की मदद से उसका ऑपरेशन किया।
उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि चाकू के नुकीले हिस्से से शरीर के किसी नाजुक अंग को क्षति न पहुंचे। जब चाकू उनकी पहुंच में आ गया तो उन्होंन तय किया कि चाकू को भोथरी (गैर नुकीली) तरफ से निकाला जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि नुकीली तरफ से निकालने पर नाजुक अंग को आघात लगने की आशंका थी। ऑपरेशन के बाद से जीतेश पूरी तरह से स्वस्थ्य है।













Click it and Unblock the Notifications