टोयोटा ने लाखों कार वापस बुलाईं

टोयोटा ने लाखों कार वापस बुलाईं

टोयोटा पिछले कई वर्षों से दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनी हुई है लेकिन तकनीकी ख़राबी के कारण इसकी कारों को वापस बुलाने का सिलसिला भी जारी है.

दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता जापानी कंपनी टोयोटा ने लगभग 17 लाख कारों को वापस बुलाने का फ़ैसला किया है. कंपनी ने दुनिया भर से अपनी कारों को वापस बुलाने का फ़ैसला उनमें कुछ तकनीकी ख़्रराबियों के सामने आने के बाद किया है.

कंपनी का कहना है कि इन कारों में ईंधन के लीक होने की शिकायत मिली है जिसके बाद कंपनी ने ये निर्णय लिया है.

जापान के अंदर से ही लगभग 12 लाख कारों को वापस बुलाया जाएगा जबकि जापान के बाहर दूसरे देशों से चार लाख से ज्यादा कारों को वापस बुलाया जाएगा.

बाहरी देशों से वापस बुलाने वाली कारों में यूरोप से एवेंसिस मॉडल की लगभग एक लाख 40 हज़ार कारें शामिल हैं.

जापान के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि कारों के तेल पाइप में दरार पड़ने की ख़बरें मिली हैं जिनको ठीक नहीं किए जाने पर तेल लीक होने की आशंका है.

सिर्फ़ जापान के अंदर से ही कंपनी को इस तरह की 140 शिकायतें मिली थीं.

कंपनी का कहना है कि हालाकि इस तकनीकी ख़राबी की वजह से अभी तक किसी दुर्घटना की ख़बर नहीं मिली है.

कंपनी ने कहा कि लेक्सस मॉडल की भी कुछ कारों को वापस बुलाया जाएगा.

पिछले कुछ सालों से टोयोटा कारों को तकनीकी ख़राबी के कारण वापस बुलाने के क्रम में उठाया जाने वाला कंपनी का ये सबसे ताज़ा फ़ैसला है.

सितंबर 2009 से अब तक टोयोटा ने एक करोड़ 20 लाख कारों को वापस बुलाया है. सिर्फ़ पिछले साल कंपनी ने 14 बार कारों को वापस बुलाया था.

पिछले साल कंपनी को लगभग पांच करोड़ डॉलर का जुर्माना भी देना पड़ेगा.

इसी हफ़्ते कंपनी ने दुनिया भर में आठ करोड़ 42 लाख कारों को बेचने का दावा किया है जो कि जेनरल मोटर्स के ज़रिए बेचे गए कारों से ज्यादा है.

इस तरह से लगातार तीन साल से टोयोटा दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनी हुई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+