धूम-धाम से मना देश का 62वां गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को अपना 62वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया। हर तरफ एक उल्लास भरा वातावरण दिखा। राजधानी दिल्ली समेत देश सभी भागों में 62वां गणतंत्र दिवस पूरी खुसी से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी अशांतिप्रिय घटना की खबर नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाइयां दी। राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद अमर जवान ज्योति पर दो मिनट का मौन रखा गया। सुबह 10 बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रपति ने तिंरगा फहराया गया और इसके बाद शौर्य पुरस्कारों का अलंकरण समारोह हुआ।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने असाधारण वीरता दिखाने वाले सैनिकों को शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर मेजर लैसराम ज्योतिन सिंह को अफगानिस्तान में साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। मेजर लैसराम की जगह उनके भाई ने राष्ट्रपति से अशोक चक्र ग्रहण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+