गणतंत्र दिवस की धूम : LIVE अपडेट

india-flag200
नई दिल्ली। भारत की आन बान शान का प्रतिक तिंरगा आज लालकिले पर एक बार फिर से इतराते हुए फहरा रहा है, ये प्रतीक है उन देश के सपूतों का जिन्होंने भारत माता के लिए हंसते -हंसते जान न्यौछावर कर दी है। आज देश अपना 62वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्‍ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड का लाइव अपडेट पढिये। पल -पल का हाल जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

11:45 AM: राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का राष्ट्रगान के साथ समापन

11:40 AM: परेड के अंत में आईएल-78, दो एएन-32, दो डॉरनियर, पांच जगुआर, पांच मिग-29 और तीन एसयू-30 एमकेआई विमानों का प्रदर्शन हुआ।

11:39 AM: सीमा सुरक्षा बल के मोटरसाइकल सवार दल 'जांबाज" ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया.

11:35 AM: परेड में 686 बच्चे राजस्थानी लोकनृत्य, असम के 'दहल थुंगरी" और पंजाब के भांगड़ा की पेशकश दी.

11:31 AM: क्षेत्रीय व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत.

11:28 AM: वीरता पुरस्कार के विजेता बच्चों ने फूलों से सजी गाड़ियों में राजपथ पर मार्च किया.

11:24 AM: जिन राज्यों की झांकियां राजपथ पर दिखीं वो हैं: असम, बिहार, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, सिक्किम व त्रिपुरा.

11:22 AM: राजपथ पर कुल 23 झांकियों को पेश किया गया.

11:21 AM: पंचायती राज मंत्रालय ने अपनी झांकी के द्वारा पंचायतों की जरूरत और उसके सशक्तिकरण को दिखाया है.

11:19 AM: रेलवे ने अपनी झांकी में नोबल पुरस्कार विजेता रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा इस्तेमाल किए गए कोच को दर्शाया गया.

11:17 AM:स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी झांकी में उच्च स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचने का संदेश दिया.

11:16 AM:
मानव संसाधन मंत्रालय ने प्रस्तुत की निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा पर आधारित झांकी.

11:15 AM:
कृषि मंत्रालय की झांकी ने सिंचाई और कृषि साधनों में नए तकनीक को दर्शाया.

11:14 AM:विज्ञान और तकनीक की झांकी ने 'खोज और विज्ञान के आओ नए नए आयाम चुनें..." का संदेश दिए.

11:13 AM:पर्यावरण मंत्रालय ने प्रस्तुत की बायोडायवर्सिटी और जीवनयापन पर आधारित झांकी.

11:13 AM:पंचायती राज मंत्रालय ने अपनी झांकी के द्वारा पंचायतों की जरूरत और उसके सशक्तिकरण को दिखाया है.

11:12 AM:
पीडब्ल्यूडी ने 'सेव टाइगर सेव ऑवर अर्थ" नामक झांकी प्रस्तुत की.

11:11 AM:जम्मू-कश्मीर की झांकी में बुराई पर सच्चाई की जीत को प्रदर्शित किया गया.

11:10 AM:
पंजाब की झांकी में मेंहदी की रस्म को दिखाया गया है

11:09 AM:
मध्य प्रदेश ने बाघ प्रिटिंग को प्रदर्शित किया है

11:08 AM:दिल्ली की झांकी में राजधानी में होंने वाले सभी तीज-त्योहारों को दिखाया गया है.

11:06 AM:'बिहार की झांकी में मनेर स्थित 'मखदूम याहिया मनेरी' के मजार मनियार मठान को दिखाया गया है।

11:05 AM:कर्नाटक की झांकी में प्रस्‍तुत की गई.

11:03 AM:केरल की झांकी में 'पकरनट्टम नृत्य' को दिखाया गया है.

11:01 AM:गुजरात की झांकी में बुद्धिस्ट हेरिटेज को दिखाया गया.

10:55 AM:महाराष्ट्र ने अपनी झांकी लावणी को पेश किया है.

10:52 AM:असम की झांकी श्रीमंत शंकर देव पर आधारित. भगवत पुराण की प्रसिद्ध कथा विष्णु पुराण को इस झांकी का आधार बनाया गया है.

10:50 AM
:उड़ीसा के झांकी बारहवीं शताब्दी के प्रसिद्द कवि जयदेव एवं गीतगोविंद पर आधारित.

10:48 AM:
संस्‍कृति मंत्रालय की झांकी में गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की झलक.

10:45 AM:
सुबेदार गुरुदयाल सिंह के नेतृत्व में सिख रेजीमेंट के पाइपरों ने अपने धुन से राजपथ गुंजा.

10:37 AM:राष्ट्रीय कैडेट कोर के 148 कैडेटों के दस्ते ने परेड में मार्च किया.

10:33 AM:मध्य प्रदेश के 45 कैडेटों ने 'कदम कदम बढ़ाए जा..." के धुनों के साथ परेड में भाग लिया.

10:32 AM:पुरुषोत्तम बहादुर के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के जवानों ने राष्ट्रपति को सलामी दी.

10:31 AM:
144 जवानों के दस्ते के साथ रेलवे के जवानों ने राष्ट्रपति को सलामी दी.

10:30 AM:परेड की अगुवाई दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मानवेंद्र सिंह ने किया.

10:29 AM: थलसेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर भी परेड में शामिल.

10:27 AM: टी-90 टैंक ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका बहुनाली रॉकेट की लांचर प्रणालियां परेड में.

10:25 AM:वायुसेना की झांकी में सूचना तंत्र पर आधारित प्रणाली आफनेट को पेश किया गया.

10:23 AM:परेड की अगुवाई दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मानवेंद्र सिंह ने किया.

10:23 AM:थलसेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर भी परेड में शामिल.

10:23 AM:टी-90 टैंक ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका बहुनाली रॉकेट की लांचर प्रणालियां परेड में.

10:25 AM:
वायुसेना की झांकी में सूचना तंत्र पर आधारित प्रणाली आफनेट को पेश किया गया.

10:23 AM:
नौसेना ने तलवार वर्ग की पनडुब्बी के मॉडल भी पेश किए.

10:21 AM:नौसेना ने विमानवाहक पोत विराट और समुद्री विमान मिग-29 के मॉडल पेश.

10:20 AM:पांच मिग-29 विमानों ने राष्ट्रपति को सलामी दी.

10:18 AM:5 जगुआर हमलावर विमानों ने तीर की आकृति बनाते हुए राष्ट्रपति पाटिल को सलामी दी

10:17 AM: तीन सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान त्रिशूल की आकृति बनाते हुए आसमान में गुजरे.

10:15 AM:पहली बार स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दर्शकों के सामने.

10:13 AM:थलसेना की ओर से टी-90 टैंक ब्रह्मोस मिसाइल ने भी परेड में भाग लिया.

10:12 AM:पिनाका बहुनाली रॉकेट की लांचर प्रणालियां भी इस मौके पर परेड में दिखाई दी.

10:11 AM:राजपथ पर शुरू हुआ परेड.

10:05 AM:
मेजर ज्‍योतिन सिंह को अशोक चक्र मिला.

10:00 AM:राष्‍ट्रगाण धुन बजाई जा रही है.

9:55 AM:मुख्‍य अतिथि इंडोनेशियाई राष्‍ट्रपति अपनी पत्‍नी के साथ पहुंचे.

9:55 AM:उप राष्‍ट्रपति भी राजपथ पहुंचे.

9:52 AM: प्रधानमंत्री राजपथ पहुंचे.

9:45 AM: प्रधानमंत्री इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्‍योति पहुंचे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+