राजपथ पर हुआ देश की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन
नई दिल्ली। 62 वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आयोजित समारोह में भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को दी गई सेना की सलामी परेड के दौरान तीनों सेनाओं की मारक क्षमता में वृद्धि करने वाले हथियारों को शामिल किया गया था।
थलसेना के भीष्म 190 टैंक, ब्रहेस मिसाइल लांचिंग सिस्टम, मल्टीबैरल राकेट लांचिंग सिस्टम 'पिनाका', हल्का रक्षा प्रक्षेपास्त्र वाहन, नाभिकीय जैविक और रासायनिक हथियार खोजी वाहन और स्वदेश निर्मित चलित पुल इस बार परेड के मुख्य आकर्षण रहे।वायुसेना के स्वदेश निर्मित हेलीकॉप्टर ध्रव और नौ सेना के मिग-29 विमान को प्रदर्शित किया गया। सेना की विभिन्न बटालियनों के दस्तों ने परेड के दौरान राष्ट्रपति को सलामी दी।













Click it and Unblock the Notifications